एक यात्री ट्रेन ने ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से मारी टक्कर, 3 लोगों की मौत...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
झारखंड- के हजारीबाग जिले में एक यात्री ट्रेन ने ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार कर उड़ा दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर ट्रॉली कई फीट ऊंची उछल गई और कई मीटर दूर जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि कई घायल हो गए हैं। घायलों में कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है। यह दुर्घटना पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) के हजारीबाग और चरही स्टेशनों के बीच हुई उस वक्त हुई जब बरकाकाना-कोडरमा स्पेशल ट्रेन ने सुबह चरही थाना क्षेत्र के तरवाहा गांव के पास ट्रैक पार करते समय ट्रैक्टर ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली के परखच्चे उड़ गए |
हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोथे ने कहा कि टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर ट्रॉली कई फीट ऊंची उछल गई और कई मीटर दूर जा गिरी। वाहन में सवार लोग छिटक गए और जमीन पर बिखर गए। ट्रेन की चपेट में आने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई एवं छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद दो की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पहचान ट्रैक्टर के चालक रमेश गंझू (30) और सुनीता देवी (55) के रूप में की गई। एक अन्य द्रौपदी देवी (50) ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया।
अधिकारियों ने बताया कि छह घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत गंभीर है। स्थानीय लोगों ने शिकायत की कि आठ पड़ोसी गांवों के लोगों के जिला मुख्यालय तक पहुंचने के लिए यही एक मार्ग है जिसका वे उपयोग करते हैं। इससे मानव रहित इस क्रॉसिंग पर हादसे का जोखिम बना रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि जब से इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ है तब से सुरक्षित फाटक बनाए जाने की मांग कर रहे हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments