google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ का एक हिस्सा टूटकर सड़क पर गिरा...

Jan 21, 2024
1 min read



































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

चमोली - उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बड़ा हादसा टल गया। शनिवार देर दोपहर सड़क के पहाड़ का एक हिस्सा टूटकर सड़क पर गिर गया। पहाड़ गिरने की आवाज सुनकर सड़क काट रहे मजदूर और इंजीनियर अपनी जान बचाकर भागे. गनीमत यह रही कि जब पहाड़ का एक हिस्सा टूटकर सड़क पर गिरा तो वहां से कोई वाहन नहीं गुजरा, अन्यथा गंभीर हादसा हो सकता था।


पहाड़ टूटकर सड़क पर गिरने से राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया। बंद सड़क को खोलने का काम जारी है. यह हादसा बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोशीमठ से करीब 15 किलोमीटर आगे पांडुकेश्वर की ओर टैया पुल के पास हुआ. मालूम हो कि बारिश के मौसम में अक्सर पहाड़ों के टूटने का नजारा देखने को मिलता है. लेकिन, सर्दियों में बारिश के बिना पहाड़ियों का टूटना खतरनाक होता है।


हादसे के वक्त सड़क काट रहे नेशनल हाईवे प्रशासन के मजदूर और तकनीकी कर्मचारी भी पहाड़ी से आ रही आवाज सुनकर कुछ देर पहले ही सुरक्षित स्थान पर से भाग गए थे, इसलिए जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ. पहाड़ ढहने से करीब 100 मीटर सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक एचटीसी कंपनी के कर्मचारी, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर है. सड़क खोलने के लिए दोनों तरफ से मशीनें तैनात की गई हैं, लेकिन सड़क खुलने में 24 घंटे तक का समय लग सकता है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html