नौ साल का एक बच्चा डूबा नदी में, परिजन बेसुध-बेहाल

उत्तराखंड के टिहरी में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है यहां टिहरी बांध झील में नहाने के दौरान एक नौ साल का बच्चा डूब गया। बच्चे की तलाश में पुलिस और एसडीआरएफ(स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स) की टीम ने झील में रेस्क्यू अभियान चलाया। सुबह से फिर बच्चे की तलाश की जा रही है। लेकिन बच्चे का अभी तक कोई सुराग नही मिला हैं। रो रो कर परिजनों का बुरा हाल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार टिहरी के धरवाल गांव का एक नौ साल का बच्चा अपने भाई के साथ नदी से सटे खेतों में भैंस चराने गया था। इस दौरान वह नदी में नहाने लगा और लहरों में लापता हो गया। बड़े भाई ने हादसे की सूचना ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ और गोताखोरों ने अलग-अलग टीम बनाकर झील में बच्चे की तलाश की लेकिन बच्चे का कुछ पता नहीं ।
बताया जा रहा है कि बच्चे की तलाश में झील में बोट से रेस्क्यू अभियान भी चलाया गया। लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई। झील में डूबे 9 वर्षीय बालक का नाम आशीष - पिता अमृतपाल बताया जा रहा है। घटना से पूरे क्षेत्र में मातम फैला हुआ है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments