google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

खुदाई के वक्त मिली एक रहस्मयी मूर्ति....फिर भागी- भागी पहुंची पुलिस

Feb 10, 2024
1 min read







































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

मथुरा. गोवर्धन थाना क्षेत्र के ग्राम अड़ींग में कमल कुंड की खुदाई के दौरान प्राचीन काल की मूर्ति मिली है. इस को लेकर गांव में तरह- तरह की चर्चाएं हो रहीं हैं. ग्रामीणों का कहना है कि यह मूर्ति भगवान नटराज की है और इसे फिलहाल पुलिस को सौंप दिया गया है. दुर्लभ मूर्ति के मिलने की सूचना आग की तरह फैली और इसे देखने के लिए बड़ी संख्‍या में लोग जुट रहे हैं.

जानकारी के अनुसार विकास खण्ड गोवर्धन की ग्राम पंचायत अड़ींग में कमल कुंड की खुदाई चल रही थी. इसी बीच वहां काम कर रहे मजदूरों को मिट्टी के नीचे एक मूर्ति नजर आई. कौतुहलवश थोड़ी और खुदाई करने पर मूर्ति निकली. मजदूरों ने इसकी जानकारी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमित रावत और भागीरथ को दी. इसी बीच सूचना मिलने पर पुलिस ने मूर्ति को कब्जे में ले लिया और अपने साथ थाने ले गई. मूर्ति की ऊंचाई लगभग 18 इंच व वजन पांच किलो से ज्यादा आंका गया है.

प्राचीन मूर्ति भगवान नटराज की है, लेकिनइस संबंध में प्रधान प्रतिनिधि अमित रावत और भागीरथ ने बताया कि खुदाई में मिली प्राचीन मूर्ति नटराज भगवान की है. मूर्ति किस धातु की है, इसकी जानकारी जांच के बाद ही हो पाएगी. ग्रामीणों का कहना है कि कुंड के पास ही इस दुर्लभ मूर्ति को स्‍थापित कर देना चाहिए और उसकी सुरक्षा होनी चाहिए. लोगों ने बताया कि कुंड से और भी मूर्तियां मिल सकती हैं. यह प्राचीन और श्रद्धा का केंद्र रहा है. ऐसे में पूरे कुंड की साफ- सफाई होनी चाहिए.

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html