google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

नाबालिग लड़की को अगवा करने वाले मु‎स्लिम लड़के को भीड़ ने जमकर पीटा....

Aug 18, 2023
2 min read





























































एक नाबा‎लिग लड़की को अगवा कर ले जाने के आरोप में एक मु‎‎स्लिम लड़के की भीड़ ने स्टेशन पर ही जमकर ‎पिटाई कर दी। हालां‎कि भीड़ द्वारा लड़के पर ‎हिंदू लड़की को जबरन अगुवा करने का आरोप भी लगाया जा रहा है।


मिली जानकारी के अनुसार मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर एक नाबालिग हिंदू लड़की के साथ पकड़े जाने पर भीड़ ने कथित तौर पर जय श्री राम के नारे लगाते हुए एक मुस्लिम किशोर की पिटाई कर दी। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया ‎कि घटना 21 जुलाई की है, राजकीय रेलवे पुलिस ने बुधवार को मामले का स्वत: संज्ञान लिया और अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया। बांद्रा जीआरपी के एक अधिकारी ने कहा कि घटना के बारे में निर्मल नगर पुलिस से एक पत्र मिलने के बाद, अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ दंगा और हमला करने के सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, लड़के की पिटाई करने वाले लोगों ने दावा किया कि उसने लड़की का अपहरण कर लिया था।


उन्होंने बताया कि लड़के पर हमला करने के बाद समूह के सदस्य उसे बांद्रा पूर्व स्थित निर्मल नगर पुलिस थाने ले गए। लेकिन, लड़की के अपहरण का मामला अंबरनाथ में दर्ज होने के कारण उसे वहां की पुलिस को सौंप दिया गया। निर्मल नगर पुलिस के अनुसार चूंकि मारपीट की घटना रेलवे स्टेशन परिसर में हुई थी, इसलिए जांच के लिए जीआरपी को इसकी सूचना दी गई थी। जीआरपी की बांद्रा इकाई के एक अधिकारी ने कहा ‎कि हमने लड़के की पहचान कर ली है और उसके परिवार के सदस्यों से संपर्क किया है। हमने लड़के के परिवार से उन लोगों के खिलाफ हमारे पास औपचारिक शिकायत दर्ज कराने को कहा है। हालां‎कि अबतक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html