google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

“यौमे आशूरा” पर कल 6 जुलाई को निकलेगा मातमी जुलूस कलात्मक ताज़िये भी होंगे शामिल....

Jul 5, 2025
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:- 

रायपुर 5 जुलाई। पैग़म्बर हज़रत मोहम्मद स.अ.व. के नवासे करबला के शहीद हज़रत इमाम हुसैन के शहादत दिवस “यौमे आशूरा” पर कल 6 जुलाई 2025 को दोपहर 1:30 बजे हैदरी मस्जिद, मोमिनपारा, रायपुर से अलम, दुलदुल व ताज़िये के साथ मुख्य मातमी जुलूस निकलेगा जो मोहल्ले का गश्त करता हुआ एच.एम.टी. चौक , आज़ाद चौक,आमापारा, विवेकानंद आश्रम, राजकुमार कालेज होता हुआ रात्रि में करबला तालाब पहुंचेगा। जहाँ मातमी जुलूस का समापन होगा।

हैदरी मस्जिद ट्रस्ट शीआ अस्ना अशरी मोमिन जमात के मुतवल्ली हैदर अली ने बताया है कि 10 मोहर्रम यौमे आशूरा के अवसर पर 6जुलाई को प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी विशाल मुख्य मातमी जुलूस मोमिनपारा से दोपहर 1:30 बजे निकाला जाएगा। इस जुलूस में बहुत से कलात्मक ताज़ियों के साथ दुलदुल व अलमे मुबारक(हुसैनी ध्वज) शामिल होंगे।

जारी बयान के अनुसार मातमी जुलूस मोहल्ले का गश्त करने के पश्चात हुसैनी चौक,एच.एम.टी. चौक , हांडीपारा, आज़ाद चौक पहुंचेगा । आज़ाद चौक पर हैदरी मस्जिद के पेश इमाम मौलाना अल्हाज असग़र मेहदी साहब द्वारा करबला की घटना और हज़रत इमाम हुसैन के शहादत के मक़सद पर केन्द्रित तक़रीर की जायेगी। आज़ाद चौक पर हुसैनी मातमदार सामूहिक रूप से मातम करके हज़रत इमाम हुसैन व उनके 72 साथियों को अपनी श्रद्धांजली अर्पित करेंगे। इस अवसर पर अंजुमने अकबरिया, हुसैनी ग्रुप, अंजुमने इमामिया के नौहाख्वाँ अपने मख़्सूस अंदाज़ में नौहा व मातम पेश करेंगे।

हैदर अली ने आगे बताया कि अलम , दुलदुल, ताज़िये के साथ मातमी जुलूस आमापारा, विवेकानंद आश्रम, राजकुमार कालेज होता हुआ रात्रि में ऐतिहासिक करबला तालाब पहुंचेगा। जहाँ जुलूस का समापन होगा। उसके बाद यहीं पर शामे ग़रीबाँ की मजलिस आयोजित की जाएगी। मजलिस को मुज़फ्फ़र नगर से आए हुए मौलाना मोहम्मद आलिम साहब ख़िताब करेंगे तथा करबला की दर्दनाक घटना पर प्रकाश डालेंगे।

हैदर अली

मुतवल्ली

हैदरी मस्जिद ट्रस्ट

मोमिनपारा, रायपुर

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html