google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, बच गई बेटी लेकिन पत्नी जली, बस बनी आग का गोला....

Nov 10, 2023
2 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

राजस्थान की राजधानी जयपुर से दिल्ली आ रही एक स्लीपर बस में बुधवार को गुरुग्राम हाइवे पर भीषण आग लग गई थी जिसमें जलकर 2 यात्रियों की मौत हो गई थी, वहीं बाकी लोगों ने बस से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई थी. यह घटना गुरुग्राम में सिग्नेचर टावर फ्लाईओवर के पास हुई थी |

जिन दो यात्रियों की इस हादसे में मौत हुई थी उसमें माया नाम की महिला भी शामिल थी. अब उसके पति ने घटना को लेकर जो जानकारी दी है उसे सुनकर आपके आंखों में भी आंसू आ जाएंगे. 45 साल के दिनेश ने बताया कि जब बुधवार की रात बस में आग लगी तो हम उसमें फंस गए. उन्होंने अपनी बेटी को आग से बचाने के लिए बस की खिड़की से बाहर स्थानीय लोगों के हाथ में फेंक दिया जिससे उनकी जान बच गई |


दिनेश ने कहा कि वो भी किसी तरह बस से बाहर निकलने में कामयाब रहे लेकिन अपनी पत्नी माया को नहीं निकाल पाए. उन्होंने कहा, मुझे समझ में नहीं आ रहा था कि मैं अपनी पत्नी को कैसे बचाऊं |

उन्होंने बताया कि इस हादसे के बाद मेरी बड़ी बेटी को घटना में होने वाले दूसरी मौत के तौर पर बताया गया जो कि गलत था. वो मेरी पत्नी माया थी. उन्होंने कहा कि जब पुलिस ने उन्हें शिनाख्त के लिए बुलाया तो उन्होंने पत्नी की पहचान की जो आग में पूरी तरह झुलस गई थी. हालांकि इस हादसे के बाद से उनकी बड़ी बेटी दीपाली भी लापता है जिसकी उम्र अभी सिर्फ 5 साल है |


जयपुर से दिल्ली आ रही स्लीपर बस (AR 01 K 7707) जब बुधवार देर शाम गुरुग्राम में सिग्नेचर टावर फ्लाईओवर पर पहुंची तो बस में से आग की लपटे उठने लगीं. बस में चीख-पुकार मच गई. बस में काफी सवारियां मौजूद थीं. बस में लगी आग को देखते हुए तत्काल ही इसकी सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी. बस में लगी आग की चपेट में आने के कारण दो लोगों की मौत हो गई है. वहीं, 10-12 लोग झुलस गए हैं जिनका निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html