google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बैंक शाखा में हेलमेट लगाए बदमाश ने घटना को दिया अंजाम...

Feb 2, 2024
2 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़  :-

गोंडा - यूपी के गोंडा में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। शहर के सिविल लाइंस इलाके में एसपी ऑफिस से चंद कदम दूर शुक्रवार दिनदहाड़े प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की पंतनगर शाखा से बाइक सवार बदमाश ने हंसिया के दम पर 853000 रुपए लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार होने में कामयाब रहा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। डीआईजी और एसपी समेत पूरा पुलिस अमला मौके पर पहुंच गया। जिले के थानों के साथ आसपास के जिलों में चेकिंग करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। बैंक की शाखा प्रबंधक खुशबू बाला सिंह के मुताबिक 8.53 लाख की लूट हुई है।


लूट की सनसनीखेज वारदात शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र में हुई। विकास भवन, कलेक्ट्रेट एसपी ऑफिस और दीवानी कचहरी से चंद कदम दूर प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा में वारदात हुई है। बताया जा रहा है कि रोजाना की तरह बैंक कर्मी अपने कामकाज में व्यस्त थे। इसी बीच हेलमेट लगाकर एक युवक बैंक शाखा में पहुंचा। उसने शाखा में करीब 15-20 मिनट तक इंतजार किया। जब बैंक शाखा में इक्का दुक्का ग्राहक बच्चे तो उसने महिला कैशियर श्वेता के गले पर हंसिया रखकर दिया। गला काटने की देते हुए उसने सारा कैश एक बैग में रखवा लिया। इसके बाद आसानी से पल्सर बाइक से करनैलगंज की तरफ फरार हो गया। सूचना मिलते ही नगर कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची।


उधर, जानकारी होते ही डीआईजी अमरेंद्र प्रसाद सिंह और एसपी विनीत जायसवाल भी मौके पर पहुंच गए। दोनों अफसरों ने बैंक कर्मियों से वारदात की जानकारी ली। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि बैंक शाखा में लाल हेलमेट लगाए बदमाश ने घटना को अंजाम दिया है। उसकी तलाश में पांच टीमें लगाई गई हैं। घटना के संबंध में कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html