google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

आरंग विधायक एवं सतनामी समाज के धर्मगुरु गुरु खुशवंत साहेब पर हुए हमले की जांच व सुरक्षा की मांग को लेकर पुलिस महानिदेशक को सौंपा गया ज्ञापन....

Jul 15, 2025
1 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:- 

रायपुर:- छत्तीसगढ़ शासन के अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब पर बीते दिनों हुए जानलेवा हमले की कड़ी निंदा करते हुए, आज सतनामी समाज एवं भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगणों ने पुलिस महानिदेशक, छत्तीसगढ़ शासन को ज्ञापन सौंपा।

प्रस्तुत ज्ञापन में इस कायरतापूर्ण हमले को लोकतांत्रिक व्यवस्था, सामाजिक सद्भाव और संत परंपरा पर हमला बताया। समाजजनों ने यह मांग की कि इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच हो, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाए और कड़ी कानूनी कार्रवाई हो।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि गुरु खुशवंत साहेब एक लोकप्रिय जननेता व धर्मगुरु होने के नाते छत्तीसगढ़ समेत देश के कई राज्यों में सामाजिक व जनकल्याणकारी कार्यों में सक्रिय रहते हैं। अतः उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्हें उच्च स्तरीय सुरक्षा प्रदान की जाए, ताकि वे निडर होकर समाज व देशहित में अपनी भूमिका निभाते रहें।

ज्ञापन पर आरंग,रायपुर के जनप्रतिनिधियों, पंच, सरपंच एवं समाज प्रमुखों ने हस्ताक्षर कर अपनी भावनाओं को प्रकट किया।

ज्ञापन के दौरान प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल,भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिवशंकर वर्मा,भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश मंत्री अशोक सिन्हा,भाजयुमो जिलाध्यक्ष फनेन्द्र वर्मा,नगर पालिका अध्यक्ष आरंग संदीप जैन,मंडल अध्यक्ष गोपाल वर्मा, देवकुमार साहू, टेशवन बघेल, देवा साहू,युवा मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता मुकेश वर्मा, वेद प्रकाश देवांगन, नीरज चंद्राकर, नवीन वर्मा, विनय साहू, पिंटू साहू, दिलराज छाबड़ा,सरपंच, उपसरपंच, पंचगण, समस्त भाजपा परिवार के सदस्य व समाजजन उपस्थित रहें।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html