google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पुलिस कण्ट्रोल रूम भिलाई में दुर्गोत्सव समितियों के आयोजकों की ली गयी बैठक.....

Oct 16, 2023
2 min read








































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

पुलिस कण्ट्रोल रूम भिलाई में दुर्गोत्सव समितियों के आयोजकों की बैठक ली गयी. बैठक में आयोजकों को विधानसभा निर्वाचन 2023 आदर्श आचार संहिता को दृष्टिगत रखते हुये आवश्यक निर्देश दिये गये |


नव पदस्थ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) द्वारा अनविभाग के थाना कोतवाली दुर्ग, पुलगांव पदमनाभपुर एवं चौकी अंजोरा का आकस्मिक किया गया। उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों से रूबरू होकर आने वाले विधानसभा चुनाव के संबंध में विस्तृत चर्चा कर महत्वपूर्ण बिंदुओं में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, “चुनाव कार्य तथा चुनाव संबंधी जारी दिशा निर्देशों का पालन के संबंध में” आवश्यक बाते भी बताई गई।


सभी अधिकारियों कर्मचारियों की समस्या और सुझाव भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा सुनी गई। आकस्मिक निरीक्षण के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा शिवनाथ नदी ब्रिज पहुंचकर आज से शुरू होने वाली नवरात्र में डोंगरगढ़ जाने वाले पद यात्रियों की कुशल एवं सुरक्षित यात्रा के लिए मणि शंकर चंद्रा नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग, थाना पुलगांव एवं चौकी अंजोरा के प्रभारी को बुलाकर विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्रियों के लिए किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो एवं रात में यात्रा करने वाले पद यात्रियों के लिए किसी अनहोनी नहीं होने के संबध में ठोस कदम उठाने की बात कही गई।


रात्रि के समय हाईवे में हाईवे पेट्रोलिंग की वहां तनात करने एवम किसी भी प्रकार के किसी भी पद यात्रियों को दिक्कत होने पर यातायात *हेल्पलाइन नंबर 94791-92029* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा जारी किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा पद यात्रियों को दर्शन के लिए जाने वाले अपील की गई है जिसमे -*पदयात्रि मार्ग:-* कुम्हारी – चरोदा – सिरसागेट चौक – डबरापारा – खुर्सीपार चौक – पावर हाउस चौक – पावर हाउस अण्डरब्रिज – मुर्गा चौक – सेन्ट्रल एवेन्यू मार्ग – सेक्टर 09 चौक – 32 बंगला तिराहा – वाईसेप ब्रिज – मालवीय नगर चौक – पटेल चौक – गंजपारा – पुलगांव चौक – शिवनाथ नदी ब्रिज – अंजोरा बस्ती – अंजोरा बाईपास ।

पदयात्री अपने पीठ पर या बैग में रेडियम स्टीकर लगाकर चले एवं रिफ्लेक्टिव कपडे पहने डार्क कलर का कपडा ना पहनें ताकि वाहन चालक को आप आसानी से दिखाई दे सकें |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html