भीषण आग लगी सुंदरनगर इलाके की तीन दुकान में...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
सुंदरनगर- सुंदरनगर के कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन सडक़ पर हराबाग में सोमवार सायं साढ़े छह बजे के करीब एक तीन मंजिला मकान के धरातल मंजिल पर स्थित तीन दुकानों में एकाएक आग भडक़ने से अंदर रखा लाखों का सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। आगजनी में दुकान मालिक को 20 लाख और मकान मालिक सात लाख रुपए का नुकसान हुआ है। आग लगने का पता उस समय लगा जब दुकानदार दुकान से बाहर था।
आग ने एकदम से भयंकर रूप धारण कर लिया। मकान के धरातल में आग लगने पर ऊपर की दो मंजिलों में लोगों को तुरंत बाहर निकाला गया और दमकल विभाग को सूचित किया। मौके पर पहुंचे बीबीएमबी सुंदरनगर व सलापड़ के अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आग ने सब कुछ जलाकर राख कर दिया था। तहसीलदार सुंदरनगर वेद प्रकाश अग्निहोत्री ने बताया कि फौरी राहत के रूप में दुकानदार और मकान मालिक को 10.10 हजार की राशि दी गई है। नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments