हॉस्टल में लगी भीषण आग , फंसे थे 20 स्टूडेंट्स....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
हैदराबाद- तेलंगाना के हैदराबाद में शुक्रवार शाम एक बॉयज हॉस्टल में भीषण आग लग गई। हालांकि, इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। नारायणगुडा पुलिस ने कहा कि हैदराबाद के नारायणगुडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत श्रीनिवास बॉयज हॉस्टल में कल शाम 6:40 बजे आग लग गई।
मौके पर आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को बुलाया गया और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। मालूम हो कि घटना के समय 15 से 20 छात्र बॉयज हॉस्टल में मौजूद थे। हालांकि, भीषण आगे के कारण किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। आधिकारियों ने बताया कि फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। वहीं, आग किस कारण से लगी इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments