google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

भीषण आग लगी फर्नीचर के शोरूम में...

Nov 14, 2023
1 min read










































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रिकांगपिओ- दीपावली की देर रात जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में चंद्र वुडन आर्ट शोरूम में भीषण आग का तांडव देखा गया। फर्नीचर से भरे शोरूम में लगे भीषण आग को बुझाने के लिए अग्निशमन विभाग द्वारा भरसक प्रयास किया गया, बावजूद लाखों रुपए का फर्नीचर सहित कई बहुमूल्य सामान जलकर राख हो गया।


वुडन फर्नीचर के शोरूम में लकड़ी से निर्मित कई सोफे, बेड, खिड़कियां, दरवाजे, लकड़ी में निर्मित देवी-देवताओं के चित्र सहित कई बहुमूल्य सामान रखा बताया जा रहा है, जो जलकर राख हो गया। नुकसान का प्रारंभिक अनुमान 70 लाख रुपए बताया गया है। इस आग की घटना में बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल को भी काफी नुकसान पहुंचा है। चंद्र वुडन आर्ट शोरूम में भीषण आगजनी की घटना रविवार रात दो बजे हुई। जिस समय यह घटना हुई, उस समय अधिकतर लोग दीपावली मना कर सो गए थे। आग लगने का मुख्य कारण क्या रहा, उसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html