google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कोल स्टॉक में लगी भयंकर आग....

Jan 27, 2024
1 min read








































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

कोरबा। जिले के एसईसीएल मानिकपुर के प्राइवेट साइडिंग के कोल स्टॉक में फिर से भीषण आग लगी है. आग लगते ही अफरातफरी मच गई. घटना की सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुट गई है. बता दें कि कुछ दिनों पहले ही प्रबंधन की बड़ी लापरवाही से आगजनी की घटना घटी थी. इसके बावजूद प्रबंधन हरकत में नहीं आया है.

जानकारी के अनुसार, रेलवे स्टेशन के सेकेंड एंट्री के पास एसईसीएल मानिकपुर के प्राइवेट साइडिंग में भीषण आग लगी है. तड़के सुबह कोयले की ढेर से उठता धुआं देख हड़कप मच गया. यहां भारी मात्रा में कोयले का स्टॉक रखा गया था. कोयला परिवहन के दौरान ओवरलोड कोयला एडजस्टमेंट कर कोयले का भंडारण डम किया गया था. आगजनी की सूचना पर पहुंची नगर सेना की दमकल वाहन आग पर काबू पाने के प्रयास में लगी हुई है. घटना की सूचना मानिकपुर चौकी पुलिस को भी दी गई है.

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html