शमशाबाद में एक थर्मोकोल कंपनी में लगी भीषण आग...
- ANIS LALA DANI

- Nov 30, 2023
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रंगारेड्डी- तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के शमशाबाद में एक थर्मोकोल कंपनी में बुधवार शाम आग लग गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों के मुताबिक, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और आग नियंत्रण में है |
राजेंद्रनगर एडीएफओ (सहायक प्रभागीय अग्निशमन अधिकारी) ने कहा, “थर्मोकोल कंपनी रंगोली ईपीएस प्राइवेट लिमिटेड में आग लग गई। हमें शाम 5 बजे आग लगने की सूचना मिली। चंद्रयानगुट्टा, राजेंद्रनगर और गोवलीगुडा से अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।” ) |
उन्होंने कहा, “आग पूरी तरह से नियंत्रण में है और आग फैलने की कोई संभावना नहीं है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।”





.jpg)







