google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

टेंट हाउस में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक....

Nov 19, 2023
1 min read





























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जनता टेंट हाउस में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने के प्रयास में जुटी हैं। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। लेकिन आशंका जताई जा रही है कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी है। आग से लाखों रुपये का सामान जल गया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, जिले के अपोलो अस्पताल के पीछे जनता टेंट हाउस स्थित है। रविवार सुबह करीब 5 बजे अचानक वहां से धुआं निकलने लगा। आसपास के लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। जब तक पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंची तब तक आग बुरी तरह फैल चुकी थी।

फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों की मदद से करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक टेंट हाउस में रखा सामान जलकर खाक हो गया। जिसकी कीमत का अभी आकलन नहीं किया गया है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html