google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

नई दिल्ली चावड़ी बाजार में तीन मंजिला इमारत में लगी भीषण आग.....

Oct 24, 2023
1 min read











































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

दिल्ली के चावड़ी बाजार में स्थित एक इमारत की तीसरी मंजिल पर स्थित एक गोदाम में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। हालांकि, अभी इस हादसे में किसी भी हताहत की सूचना नहीं मिली है। दमकल अधिकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब पौने दस बजे चावड़ी बाजार स्थित एक गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर आग पर काबू पाने के लिए दमकल की चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दमकल कर्मियों ने कुछ ही घंटों में आग पर काबू पा लिया।

गोदाम में लगी आग से लाखों का माल जलकर राख हो गया है। अधिकारी ने बताया कि आग लगने के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी के गांधीनगर इलाके में गुरुवार सुबह एक एयर कंडीशनिंग कंप्रेसर मरम्मत कंपनी के बेसमेंट गोदाम में आग लग गई। समय पर मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। आग से एसी के सारे कंप्रेसर जल गए।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html