google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

टेक्सास में केमिकल प्लांट में लगी आग से हुआ भीषण धमाका...

Nov 9, 2023
2 min read







































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

अमेरिका- टेक्सास में बुधवार को एक केमिकल प्लांट में आग लगने से भीषण धमाका हो गया | इससे अफरा-तफरी मच गई | अधिकारियों ने बताया कि केमिकल प्लांट के दो किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों से इलाका खाली करने के लिए कहा गया है | टेक्सास के शेफर्ड में केमिकल प्लांट में आग लगने के बाद बड़ा सा धुएं का गुबार उठते हुए देखा गया | सैन जैसिंटो काउंटी के इमरजेंसी मैनेजमेंट ऑफिस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि क्षेत्र के एक निजी स्कूल को खाली करा लिया गया है और आग के कारण हाईवे- 59 को बंद कर दिया गया है |


स्थानीय अधिकारियों ने निवासियों को जगह-जगह आश्रय लेने और अपने एयर कंडीशनिंग सिस्टम को बंद करने की चेतावनी दी है | पोल्क काउंटी शेरिफ कार्यालय ने कहा कि गुबार लिविंगस्टन क्षेत्र की ओर बढ़ सकता है | शेरिफ ऑफिस ने फेसबुक पर कहा, कि इस समय हवा में केमिकल मिला हुआ हो सकता है, जो कि सेहत के लिए काफी खतरनाक हो सकता है |


जानकारी के मुताबिक दक्षिण पूर्व टेक्सास में केमिकल प्लांट में आग लगी थी | इसके बाद भयंकर धमाका हुआ | हादसे के बाद आसपास के 2 स्कूलों को खाली करा लिया गया और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने के लिए कहा गया | हालांकि आग पर कुछ घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया | ह्यूस्टन से लगभग 50 मील उत्तर-पूर्व में शेफर्ड के पास प्लांट में आग लगी |

शेरिफ कार्यालय के अनुसार जब ये हादसा हुआ, उस वक्त 19 कर्मचारी प्लांट में मौजूद थे, लेकिन गनीमत है कि किसी अन्य के घायल होने की सूचना नहीं है | आपातकालीन प्रबंधन के सैन जैसिंटो काउंटी ने कहा कि अधिकारियों ने घटनास्थल का आकलन करने के बाद आसपास के इलाके को खाली कराने के निर्देश दिए | पहले कहा गया था कि 5 मील का इलाका खाली कराया जाएगा | हालांकि बाद में इसे घटाकर एक मील कर दिया गया |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html