एक व्यक्ति ने ,चलती ट्रेन से महिला को फेका.......जानें पूरा मामला

मुंबई के व्यस्त दादर रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन में लूट की कोशिश का विरोध करने पर एक व्यक्ति ने महिला को चलती रेल गाड़ी से धक्का दे दिया, पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी, एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार रात बेंगलुरु-मुंबई सीएसएमटी उद्यान एक्सप्रेस में हुई और आरोपी को पकड़ लिया गया है, उन्होंने बताया कि रविवार रात करीब 8.30 बजे जब ट्रेन दादर स्टेशन से निकल रही थी, तब एक व्यक्ति अनारक्षित महिला डिब्बे में घुस गया, उसने महिला से छेड़छाड़ की और नकदी वाला नीला बैग छीन लिया, अधिकारी ने बताया कि जैसे ही पीड़िता ने लूटपाट के प्रयास का विरोध किया, आरोपी ने उसे डिब्बे से बाहर धक्का दे दिया और भाग गया |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments