दिल्ली के अलीपुर इलाके में फैक्ट्री में लगी भीषण आग.......

दिल्ली के अलीपुर इलाके में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगते ही मौके पर हड़कंप मच गया। मौके पर दमकल विभाग की 12 गाड़ी मौजूद हैं।
गनीमत है कि घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दिल्ली अग्निशमन विभाग ने बताया कि उन्हें दोपहर करीब 3:10 बजे आग लगने की सूचना मिली। जिसके बाद आग पर काबू पाने के लिए कम से कम 20 दमकल गाड़ियों को भेजा गया।
अधिकारियों ने कहा कि गोदाम से विस्फोटों की भी सूचना मिली है क्योंकि केमिकल से भरे ड्रमों में आग लग गई और विस्फोट हो गया। अधिकारियों ने बताया कि आग के कारण गोदाम की छत और दीवारें भी ढह गईं। इस बीच आग लगने के पीछे का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments