google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बड़ी संख्या में छात्र सड़क पर उतरे, छात्रा से छेड़छाड़ का मामला गरमाया...

Nov 2, 2023
2 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

वाराणसी- के काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में सनसनीखेज वारदात हुई है। देर रात बीएचयू परिसर में ही टहलने निकली आईआईटी की एक छात्रा के साथ बुलेट सवार तीन युवकों ने जबरदस्ती करने की कोशिश की। उसके पूरे कपड़े उतार दिए और इसका वीडिया बनाया। वारदात के समय छात्रा का एक दोस्त भी उसके साथ टहल रहा था। छात्रा के दोस्त के साथ भी मारपीट की गई। घटना की जानकारी मिलते ही बीएचयू प्रशासन में खलबली मच गई। छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में छात्रों ने क्लास का बहिष्कार कर सड़क पर उतर गए। धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।


इससे पहले भी बीएचयू परिसर में छात्राओें से छेड़खानी की घटनाएं होती रही हैं। इसके खिलाफ लंबा आंदोलन भी चला है। इसके बाद भी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता नहीं हो सकी है। आईआईटी बीएचयू में बीटेक द्वितीय वर्ष की छात्रा परिसर के ही छात्रावास में रहती है। बुधवार की देर रात छात्रा पढ़ाई के बाद थोड़ी देर के लिए परिसर में ही वॉक के लिए निकली थी। इसी दौरान रास्ते में उसे एक दोस्त भी मिल गया। दोनों टहलते हुए कर्मनबीर बाबा के मंदिर की तरफ चले गए। इसी बीच बुलेट बाइक से आए तीन लड़कों ने दोनों को रोक लिया।


छात्रा के साथ मौजूद उसके दोस्त को अलग कर मारा पीटा। फिर छात्रा के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की गई। उसका मुंह दबाकर एक तरफ ले गए। छात्रा के सारे कपड़े उतार दिए। इसके बाद उसका वीडियो भी बनाया। सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों छात्रा का मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी।


छात्रा ने डर के मारे पास के एक प्रोफेसर के आवास में शरण ली। प्रोफेसर ने उसे सुरक्षाकर्मियों के पास पहुंचाया। छात्रा की तहरीर पर लंका थाने में धारा 304 ख, 504 और आईटी एक्ट की धारा 66 ई के अंतर्गत अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।


सनसनीखेज वारदात की जानकारी होते ही पूरे बीएचयू में आक्रोश फैल गया। सैकड़ों छात्र राजपुताना चौराहे पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोपियों को तत्काल पकड़ने और आईआईटी परिसर को चारों तरफ से बंद करने की मांग गी। अनाधिकृत लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग भी की गई। पुलिस फिलहाल बीएचयू में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html