आईईडी की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
नारायणपुर- जिले में नक्सलियों के प्लांट किये गए आईईडी की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई है. वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल है. यह मामला छोटेडोंगर थाना इलाके का है. हालांकि इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है |
जानकारी के अनुसार, नक्सलियों के प्लांट किये गए आईईडी की चपेट में आमदई निको माइंस के दो मजदूर आ गए. जिसमें एक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल है. आमदई निको माइंस के मजदूर जंगल की तरफ से काम पर जा रहे थे. इसी दौरान मजदूर का पैर प्रेशर बम पर पड़ा, जिससे IED ब्लास्ट हुआ. सुरक्षा बल के जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने आईईडी प्लांट किया था |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments