google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सीएसईबी के एक जूनियर इंजीनियर की पिटाई, बिजली व्यवस्था से थे परेशान...

Sep 16, 2023
1 min read














































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सीएसईबी के एक जूनियर इंजीनियर पर जानलेवा हमला किया गया। लात–घुसे और बेल्ट से बेदम पिटाई कर दी गई। बताया जा रहा है कि कनिष्ठ यंत्री संदीप मानिकपुरी जो कि कोरबा सर्किल के बरपाली क्षेत्र में सेवारत हैं। सोहागपुर के उमरेली इलाके में लाइट बिजली गुल होने की शिकायत आई थी।

बताया जा रहा है कि पिछले तीन दिनों से क्षेत्र में बिजली नही थी। शिकायत मिलने पर इलाके के जूनियर इंजीनियर संदीप मानिकपुरी विद्युत अमले के साथ बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए उमरेली पहुंचे। वे अपना काम कर ही रहे थे कि वहां कुछ लोग पहुंचे और उनसे लड़ाई झगडा करने लगे। विवाद बढ़ा और ग्रामीणों ने इंजीनियर संदीप मानिकपुर पर हमला कर दिया। संदीप ने कहा कि हम आपकी समस्या दूर करने ही आए हैं, लेकिन उनकी किसी ने नहीं सुनी। संदीप का आरोप है कि वहां मौजूद ग्रामीणों ने न सिर्फ उन पर लात घुसो की बारिश की, बल्कि गमछे से उनका गला घोटने की भी कोशिश की गई। संदीप ने बताया कि वह किसी तरह भाग कर पास में संचालित एक क्लीनिक में घुस गए तब जाकर उनकी जान बची। घटना की सूचना मिलने पर 112 की टीम भी मौके पर पहुंची मगर ग्रामीण इतने गुस्से में थे कि उन्होंने पुलिस की टीम से भी बदसलूकी कर दी। 112 की टीम ने किसी तरह घायल जूनियर इंजीनियर संदीप मानिकपुरी को गाड़ी में बिठाकर वहां से बाहर निकले। संदीप ने उरगा थाने में पहुंचकर मामले की शिकायत की है अब देखना होगा कि सीएसईबी के जूनियर इंजीनियर पर जानलेवा हमला करने वालों पर पुलिस क्या कार्रवाई करती है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html