google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सभी जातियों को एक सूत्र में पिरोकर विशाल संगठन का निर्माण किया गया..............

Aug 21, 2023
2 min read


























































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

रायपुर-छत्तीसगढ़ सर्व ओड़िया समाज के गठन की आवश्यकता को समाज वर्षो से महशुस कर रहा था अब जा कर वह सपना साकार होने जा रहा है, छत्तीसगढ़ सर्व ओड़िया समाज का गत दिनों प्रथम अध्यक्ष के पद पर पुरंदर मिश्रा को निर्वाचित किया गया छत्तीसगढ़ राज्य के जशपुर, कुनकुरी, लैलूंगा, तमनार, रायगढ़, पुसौर, सरिया, बरमकेला, सारंगढ़, सराईपाली, बसना, खल्लारी, पिथौरा, महासमुंद, गरियाबंद, कांकेर, कोण्डागांव, जगदलपुर, दंतेवाड़ा, भिलाई, दुर्ग, सरगुजा, बिलासपुर एवं रायपुर में उड़िया बंधुओं में विभिन्न जातियों के 35 लाख से ज्यादा की आबादी विद्यमान है।

यह पहला अवसर होगा जब पुरंदर मिश्रा के अथक प्रयास से छत्तीसगढ़ राज्य में उड़िया बंधुओं का सभी जातियों को एक सूत्र में पिरोकर विशाल संगठन का निर्माण किया गया है, संगठन निर्माण का उद्देश्य उड़िया अस्मिता, उड़िया समरसता, उड़िया एकता, उड़िया भाईचारा और उड़िया समाज के सुख समृद्धि एवं उड़िया जातियों में आर्थिक, सामाजिक, राजनैतिक उन्नति तथा व्यसन मुक्त समाज की संरचना है। उड़िया लेखन, पठन पाठन, का प्रचार प्रसार करना एवं उड़िया समाज का प्रत्येक परिवार मुल भाषा से जुड़े रहे इस हेतु समाज को प्रेरित करना है।


छत्तीसगढ़ सर्व ओड़िया समाज के गठन का आशय कदाचित राजनैतिक उद्देश्यों की पूर्ती करना नही है किन्तु छत्तीसगढ़ सर्व ओड़िया समाज राज्य के राजनैतिक दलों से अपेक्षा जरूर करता है कि सत्ता में समाज का प्रतिनिधित्व अनिवार्य रूप से हो। हमारा समाज छत्तीसगढ़ राज्य के उन्नति, प्रगति एवं राज्य की सुदृढ़ीकरण में परस्पर करता रहा है और इसके लिए वचनबद्ध है। छत्तीसगढ़ राज्य में उड़िशा से सटे हुए सिमा क्षेत्र एवं रायपुर शहर सहित भिलाई दुर्ग में उड़िया समाज का 35 लाख से अधिक की जनसंख्या होने के पश्चात भी निश्चित रूप से अबतक ओड़िया समाज को छत्तीसगढ राज्य के राजनैतिक दलों ने कोई भी प्रतिनिधित्व किसी भी मंच पर देना उचित नही समझा किन्तु अब समाज जागृत होकर एकजुटता की ओर अग्रसर है।

छत्तीसगढ़ सर्व ओड़िया समाज एक सुसंगठित संगठन बनकर छत्तीसगढ़ के राजनैतिक दलों से आव्हान करता है कि उनके दलों में कार्यरत ओड़िया समाज के लोगों को प्रतिनिधित्व का अवसर प्रदान करें। छत्तीसगढ़ सर्व ओड़िया समाज राज्य सरकार से यह मांग करता है कि छत्तीसगढ़ में "उड़िया अकादमी का गठन करें" ।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html