google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

परिवर्तन यात्रा में कसडोल में उमड़ा अपार जनसैलाब....

Sep 25, 2023
4 min read








































































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कसडोल विधानसभा में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी से मांगा हिसाब

  • राहुल गांधी नए वादे करने से पहले ये बताए पुराने वादे क्यों भूल गए पुराने - अरुण साव

  • कहां हैं? छत्तीसगढ़ में 200 फूड प्रोसेसिंग यूनिट, कहा गया युवाओं का 15 हजार करोड़ - अरुण साव

  • छत्तीसगढ़ में भूपेश, अकबर और ढेबर की सरकार, प्रदेश को लूटने का काम हो रहा है-अरुण साव

  • समाज के अंतिम पंक्ति का अंतिम व्यक्ति स्वालंबी बने इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काम कर रहे हैं - श्रीपद नाइक

कसडोल। परिवर्तन यात्रा में आमसभा को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में परिवर्तन की हवा चल पड़ी हैं और आज परिवर्तन का संदेश लेकर भाजपा की परिवर्तन यात्रा कसडोल पहुंची हैं। उन्होंने विशाल आमसभा को कसडोल में संबोधित करते हुए कहा आज देश की गरीब जनता को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि गरीबों की चिंता करने वाला प्रधानमंत्री के रूप में एक गरीब मां का बेटा नरेंद्र मोदी बैठा है।

साव ने कहा कि भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के लोगों को मूर्ख समझकर गेड़ी चलाना, कांटे वाली चम्मच से बासी खाना सिखा रहे हैं। छत्तीसगढ़ के लोग मेहनती हैं, ईमानदार हैं। बेवकूफ नहीं है। प्रदेश की जनता गेड़ी चढ़ना जानते हैं और बासी खाना भी जानते हैं। आपको छत्तीसगढ़ की जनता ने प्रदेश के विकास के लिए सत्ता पर बैठाया था। आज प्रदेश में विकास के सारे काम ठप पड़ गए हैं। पौने पांच साल में इस भ्रष्ट कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक नहीं बनाया है।

कांग्रेस सरकार ने जनघोषणा पत्र में बिजली बिल हाफ करने का वादा किया था। बिजली बिल तो हाफ नहीं हुआ बल्कि बिजली हाफ हो गया और बिजली तीन गुना बढ़ गया। प्रदेश की जनता को बढ़ा हुआ बिजली बिल देकर झटका देने का काम बघेल सरकार ने किया है। आने वाले विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के लोग कमल के फूल में बटन दबाकर कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेकेंगे और भूपेश बघेल को जोरदार झटका देंगे।

छत्तीसगढ़ की जनता इस बार भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए संकल्पित है।

  • वादाखिलाफ़ी करने वाली धोखा देने वाली कांग्रेस के नेता राहुल गांधी छत्तीसगढ़ की जनता को हिसाब दे कर जाएं - अरुण साव....

  • कहां हैं 200 फूड प्रोसेसिंग यूनिट, कब होगी शराबबंदी जवाब दें राहुल गांधी - अरुण साव....

आज राहुल गांधी आए हैं वही राहुल गांधी जो 2018 में बोल कर गए थे 200 फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगेगा बोल कर गए थे, शराबबंदी का वादा किए थे, कई वादे किए थे एक भी पूरा नहीं हुआ । भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा राहुल गांधी आज फिर चुनाव आ गया तो आ गए अब उन्हें हिसाब दे कर जाना चाहिए कितने वादे पूरे हुए जो वादा राहुल गांधी और कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की भोली भाली जनता से किए थे कितने वादे पूरे हुए राहुल गांधी जनता को बताएं हिसाब दें।

केंद्रीय पोत परिवहन जल मार्ग एवं पर्यटन राज्य मंत्री श्रीपद नाइक ने छत्तीसगढ़ी में जनता का अभिवादन करते हुए गुरु घासीदास बाबा और शाहिद वीर नारायण सिंह को नमन करते हुए बूढ़ा देव को प्रणाम करते हुए कहा कि आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती हैं और उन्होंने ही अंत्योदय का सिद्धांत हमे दिया की किस प्रकार से समाज के अंतिम पंक्ति का अंतिम व्यक्ति स्वालंबी बने इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज के प्रत्येक वर्ग की चिंता करते हुए विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतार रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, हर घर जल पहुंचाने के लिए योजना यह सब मोदी सरकार की देन हैं परंतु छत्तीसगढ़ में केंद्र की योजनाओं में अड़चन खड़ा करनें का काम किया जा रहा है यह दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास के लिए परिवर्तन आवश्यक हैं छत्तीसगढ़ में कांग्रेस से मुक्त करना हैं। छत्तीसगढ़ में माफिया राज चल रहा हैं, भ्रष्टाचार चल रहा हैं, 5 वर्षों में विकास के काम नहीं हुए जो भाजपा शासन में कार्य हुए उसी कार्य को आज कांग्रेस की सरकार बता रही कांग्रेस के नेता गिना रहे विकास को रोकने वाली कांग्रेस को हटाना हैं छत्तीसगढ़ में कमल का फूल वाली सरकार लाना हैं। छत्तीसगढ़ में पर्यटन के विकास के लिए कुछ नहीं किया बीते पांच वर्षों में एक भी प्रपोजल नहीं भेजा यह कांग्रेस की विकास विरोधी नीति को दर्शाता हैं और इसे विकास विरोधी कांग्रेस को अब सत्ता में नहीं आने देना हैं यह ताकत आपके हाथ में हैं की कैसे विकास में बाधक कांग्रेस को आप रोकेंगे आप अपनी ताकत का प्रयोग करिए और छत्तीसगढ़ में परिवर्तन करिए भाजपा की सरकार बनाए।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस के झूठे वादों की पोल खोलने आए हैं वादाखिलाफी करने वाली कांग्रेस की सरकार को, धोखा देने वाली कांग्रेस की सरकार को बदलने का छत्तीसगढ़ में परिवर्तन का संदेश लेकर हम परिवर्तन यात्रा में निकले है और जनता का उत्साह और आशिर्वाद बता रहा हैं स्पष्ट संदेश दे रहा हैं की छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के जाने का समय आ गया हैं। आज की कसडोल की सभा को स्वर्ण अक्षरों में लिखा जायेगा इतनी बड़ी संख्या में माताएं बहनें इस सभा में मौजूद हैं विशाल जनसमूह आज जुटा हैं यह संदेश हैं भाजपा की सरकार आने वाली हैं कमल खिलने से कोई नहीं रोक सकता।


आमसभा में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, केंद्रीय मंत्री श्रीपाद नाइक, शिवरतन शर्मा, महेश गागड़ा, गौरीशंकर अग्रवाल, निरंजन सिन्हा, गुरु बालदास, लक्ष्मी वर्मा, श्याम बाई साहू, अमित चिमनानी ,सनम जांगड़े, मोतीराम चंद्रवंशी, सुरेंद्र पाटनी डॉ अजय राव, विपिन बिहारी वर्मा, योगेश चंद्राकर, दुर्गा महेश्वर, ओमप्रकाश चंद्रवंशी, खुशबू बंजारे, तेजराम वर्मा, सेवक वर्मा, कृष्ण कुमार पटेल, राजकुमार जायसवाल, सुलोचना यादव, मोहम्मद गुलाम गौस, रवि ध्रुव, यशवर्धन वर्मा, मीणा बार्वे, भुनेश्वरी वर्मा, नवीन मिश्रा, भारती साहू, नंदकुमार वर्मा, महेंद्र साहू, मेला राम साहू माजूद रहे।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html