दिखा खौफनाक नजारा, शेर शेरनियों ने रोड पर किया कब्ज़ा...देखे विडियो
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
शेरों को धरती का सबसे खतरनाक जानवर यूँ ही नहीं कहा जाता है, बल्कि वो सच में खतरनाक होते हैं. इनसे उलझने की गलती तो जंगल के जानवर भी नहीं करते, तो भला इंसान कैसे कर सकते हैं. इंसानों को तो ये पलभर में ही मारकर खा जाएं. वैसे तो आमतौर पर शेर जंगलों में ही रहते हैं, लेकिन लोगों के मनोरंजन के लिए इन्हें चिड़ियाघरों में भी रखा जाता है. हालांकि आजकल लोग शेरों को जंगलों में ही घूमते देखना चाहते हैं, इसीलिए जंगल सफारी करने जाते हैं. फिलहाल सोशल मीडिया पर शेरों से ही जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख कर ही लोगों के रोंगटे खड़े हो गए हैं. शेरों ने गजब का ट्रैफिक जाम लगाया हुआ है.
दरअसल, इस वीडियो में शेर-शेरनियों के झुंड को सड़क पर घूमते दिखाया गया है, जबकि वहां कई गाड़ियां रूकी हुई हैं. सारे लोगों की गाड़ियां बंद हैं और सभी कारों के अंदर ही दुबके हुए हैं. उन्हीं में से एक कार सवार ने ये वीडियो रिकॉर्ड किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि शेर कैसे उसके एकदम बगल से गुजर जाते हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि जब वह वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था, तब एक शेरनी उसकी ओर ध्यान से देखने लगती है. हालांकि वो कुछ करती नहीं, वरना जितने शेर वहां पर थे, अगर भड़क जाते तो फिर यात्रियों को लेने के देने पड़ जाते. सभी की जान खतरे में पड़ जाती.
इस रोंगटे खड़े कर देने वाले वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @AMAZlNGNATURE नाम की आईडी से शेयर किया गया है और कैप्शन में सवाल पूछा गया है कि अगर आप ऐसे ट्रैफिक में फंसे होते और शेरों को यूं बगल में घूमते देखते तो आपका अगला कदम क्या होता?
महज 15 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 5 मिलियन यानी 50 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि 38 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह के कमेंट्स भी किए हैं. एक यूजर ने लिखा है, ‘दरवाजा बंद करो और बस व्यू का आनंद लो. लोग आमतौर पर उन्हें देखने के लिए पैसे खर्च करते हैं और अक्सर उन्हें ऐसा नजारा देखने को नहीं मिलता है’, तो एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ‘कार में बंद लोगों की तो हालत ही खराब होगी’.






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)





Comments