google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कोहरे की वजह से हुआ भीषण सड़क हादसा, हादसे में 4 लोगों की मौत...

Dec 26, 2023
2 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

गुना - मध्य प्रदेश के गुना जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। कोहरे की वजह से शहर के बाईपास पर मंगलवार की सुबह भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की जान चली गई। इसके साथ ही तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे में मरने वालों में तीन महिलाएं शामिल हैं। जानकारी सामने आई है कि राजगढ़ जिले के सारंगपुर निवासी शाक्य परिवार ऑल्टो कार जिसका नंबर – एम.पी. 09 सी.के. 4194 था उसमें सवार होकर भिंड की तरफ जा रहा था। गुना बाईपास से गुजरने के दौरान कबाड़ से भरा ट्रक कार के ऊपर गिर गया।


हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कार के ऊपर गिर चुके ट्रक को जेसीबी से हटवाया गया। बताया जा रहा है कि कार में पोस्ट मैट्रिक छात्रावास सारंगपुर के चौकीदार रामप्रकाश शाक्यवार और उनका परिवार सवार था। सभी मृतकों और घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया है।


कार चला रहे सुमित ने बताया कि जेसीबी के क्रॉस होने के बाद कार को वापस रोड पर लेकर आ रहा था, पीछ से स्पीड में ट्रक आया। ट्रक ड्राइवर ने न तो हॉर्न बजाया, न ही उसने ब्रेक लगाए। वह सीधा चला आया और गलत साइड में उसने ट्रक को मोड़ दिया। इसके बाद कार पर ट्रक पलट गया। हादसे में रामप्रकाश, जय देवी, रोशनी और गीता की मौत हो गई। भाई-बहन सुमित और राखी घायल हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


कैंट TI पंकज त्यागी ने बताया कि 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि बाकी के 2 लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ा। यह परिवार मूल रूप से भिंड जिले के लहार का रहने वाला है। इनमें से एक राजगढ़ जिले के सारंगपुर में सरकारी नौकरी करते थे। इस वजह से यह परिवार सारंगपुर में रहने लगा था।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html