हाथियों का झुंड पहुंचा बस्ती के नजदीक, 15से ज्यादा किसानों का फसल हुआ नुकसान, दहशत का माहोल...

कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल में हाथियों का उत्पात जारी है। यहां केंदई रेंज में 39 की संख्या में हाथी कोरबी सर्किल में विचरण कर रहे हैं। हाथियों के दल ने खेतों में पहुंचकर भारी उत्पात मचाया। इस दौरान हाथियों ने कोरबी पंचायत के आश्रित ग्राम खुरूपारा में 15 किसानों की धान की फसल पूरी तरह रौंद दी। इतना ही नहीं फसल रौंदने के बाद दल में से लगभग एक दर्जन हाथी अलग हुए और कोरबी के द्वारीपारा बस्ती के निकट स्थित देवी मंदिर के पास पहुंच मंदिर के आसपास मंडराने लगे।
बड़ी संख्या में हाथियों के बस्ती के निकट पहुंचने से ग्रामीणों में हडक़ंप मच गया। तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी गई जिस पर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और हाथियों को खदेडऩे की कार्यवाही की। वन अमला द्वारा खदेड़े जाने पर हाथियों ने जंगल का रूख किया तब ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments