तांडव मचा रहा हाथियों का दल, 10 ग्रामीण हुए बेघर....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
जशपुर - जहां देर रात 11 हाथियों के दल ने तांडव मचा रखा है। हाथियों का झुंड लगातार 10 से ज्यादा ग्रामीणों के आवास मकान को तोड़ कर सब तहस नहस कर दिया है। यह मामला कासाबेल वन परिक्षेत्र का है। गांव के लोगों को इससे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कासाबेल वन परिक्षेत्र में हाथियों के दल जब घुसे तो इलाके में दहशत फैल गई। लोग घर से निकलकर इधर उधर भागने लगे। हाथियों ने जब मकानों को तोड़ रहा था तभी मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची और गांव वालों की मदद की। इसके बावजुद हाथियों ने 10 से ज्यादा मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया है। खेत खलिहान सब उजड़ से गए हैं। फिलहाल इस मामले में वन विभाग की टीम द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)





Comments