google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कबीरधाम में तबाही मचा रहा हाथियों का दल...

Nov 12, 2023
2 min read









































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

कवर्धा- कबीरधाम में हाथियों ने कई मकानों को तोड़ दिया और खेतों में लगी फसलों को रौंद दिया. शनिवार को हाथियों ने आगरपानी गांव में तबाही मचाई है. गांव वालों के मुताबिक हाथियों का झुंड आधी रात के वक्त गांव में घुसा और घरों में रखे अनाज को हाथियों ने खा लिया. वन विभाग के अनुसार 7 से 8 हाथियों का झुंड कान्हा नेशनल पार्क और अचानक मार्ग टाइगर रिजर्व एरिया की ओर से कबीरधाम में घुसा. आगरपानी गांव वाले इस बात से नाराज हैं कि हाथियों का झुंड अक्सर गांव में आकर तबाही मचाता है. सूचना के बाद भी वन विभाग की टीम हाथियों को रोकने और उनको भगाने में पूरी तरह से नाकाम रहता है |


घटना के बारे में ग्रामीणों का कहना है कि वो अपने अपने घरों में सो रहे थे तभी उनको अपने घर की दीवार हिलती दिखी. जब तक वो कुछ समझ पाते तब तक हाथियों ने घरों की दीवारों को तोड़ दिया और घर के कोने में रखा अनाज खा गए. घबराए गांव वाले डरकर जंगल की ओर भाग गए. आगरपानी गांव वालों ने हाथियों के आने की सूचना भी वन विभाग की टीम को दी |


वन विभाग की टीम सूचना मिलने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची जिससे ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ काफी गुस्सा है. कुछ गांव वालों का दावा है कि मध्यप्रदेश के करंजिया गांव में हाथियों का झुंड उत्पात मचा रहा था. वन विभाग की टीम और गांव वालों ने हाथियों को वहां से खदेड़ा तो कुछ हाथी दूसरी ओर भागे जबकी दो हाथी झुंड से बिछड़ गए. बिछड़े हुए हाथियों की तलाश में ही ये ड कबीरधाम पहुंचा था |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html