लवकुश जयंती पर निकली शहर में भव्य शोभायात्रा....

समाजजनों द्वारा भगवान लव-कुश की झांकी सजाई और पूजा-अर्चना कर बैंड बाजों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। लवकुश मंदिर से यात्रा प्रारंभ हुई, जो बाईपास रोड़, ओवर ब्रिज, सेन चौराह, एचडीएफसी तिराह, विदिशा रोड़, इन्दिरा पार्क, स्टेशन रोड़, गांधी पार्क, पछाड़ीखेड़ा रोड़ होते हुए वापिस लवकुश मंदिर पहुंची। चल समारोह में सजी झांकी आकर्षण का केन्द्र रही।
झांकी में दो बच्चों को लव और कुश बनाकर बिठाया गया था। शहर सहित अंचलों से शोभायात्रा में शामिल हुए सैकड़ों युवा डीजे पर चल रहे भजनों की धुन पर थिरकते हुए नजर आए। शोभा यात्रा की अगवानी डीजे सहित विभिन्न बाज यंत्रों से की जा रही थी। शोभयात्रा लवकुश की झांकी सबके मनोरंजन का केंद्र बनी। शोभायात्रा का नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं नेतागण उपस्थित रहे। चल समारोह के समापन के बाद भगवान लव कुश की महाआरती की गई तथा प्रसादी वितरण हुआ। इस दौरान कुशवाहा समाज सहित अन्य वक्ताओं ने श्रीराम के चरित्र का वर्णन किया।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments