google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

एक किसान के घर से हुई सोने के हार की चोरी....

Sep 16, 2023
1 min read





























































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

खेत गए किसान परिवार के सूने मकान में धावा बोलते हुए अज्ञात चोर ने सोने-चांदी के गहनों को उड़ा दिया। दिनदहाड़े चोरी की यह घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र की है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक ग्राम नूनदरहा निवासी बीरो राठिया खेती किसानी करता था। विगत सुबह बीरो अपनी बहू रामवती और पोती संतोषी को लेकर खेत गया और दिनभर वहां काम करने के बाद शाम को घर लौटा तो अवाक् रह गया।


दरवाजा खुला और कमरे का सामान बिखरा था। जमीन में पड़ी लकड़ी की पेटी का ताला टूटा था। किसी अनहोनी की आशंका से सिहरे किसान ने पेटी की तलाशी ली तो वह खाली मिला। बीरो का कहना है कि पेटी में सोने की माला, 2 फुल्ली, मंगलसूत्र, चांदी की पायल, बिछिया, हाफ करधन, चाबी छल्ला गायब है।


आशंका है कि पटेल परिवार जब खेत गया तो उनकी गैरमौजूदगी को भांप दिन में चोर ने दुस्साहस करते हुए बड़े इत्मिनान से वारदात को अंजाम दिया है। बहरहाल, हजारों के जेवर चोरी की सूचना पर हरकत में आई घरघोड़ा पुलिस मौका मुआयना के बाद भादंवि की धारा 454, 380 के तहत आपराधिक प्रकरण कायम करते हुए संदेहियों से भी पूछताछ कर रही है ताकि असल चोर पकड़ा जा सके।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html