google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

गैस सिलेंडर में विस्फोट से एक लड़की हुई घायल...

Dec 7, 2023
2 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

इंदौर- खजराना थाना अंतर्गत साईं कृपा कॉलोनी के एक अपार्टमेंट में गुरुवार सुबह जोरदार विस्फोट की आवाज सुनकर इलाके में दहशत फैल गई। दरअसल, यहां रहने वाली लड़की ने चाय बनाने के लिए गैस स्विच ऑन किया तो गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इससे उस लड़की को गंभीर चोटें आईं. उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। धमाका इतना जोरदार था कि घर का सामान टूट गया और दरवाजे तक टूट गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।


खजराना थाने से मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी 24 वर्षीय साक्षी मिश्रा साईं कृपा कॉलोनी में किराए के मकान में रहती है। वह इंदौर में एक निजी कंपनी में काम करती है। गुरुवार सुबह साक्षी चाय बनाने के लिए रसोई में आई और जैसे ही गैस चालू की, अचानक विस्फोट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि वह कमरे के दरवाजे तोड़ कर वहां से निकल गया. इससे पूरा घर अस्त-व्यस्त हो गया।


शोर सुनकर लोग साक्षी के कमरे की ओर पहुंचे तो वह घायल अवस्था में पड़ी थी। आस-पास के लोगों ने तुरंत पुलिस को बुलाया और साक्षी को अस्पताल ले गए। पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जांच की। एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।


जिले के एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में माना जा रहा है कि हादसा गैस लीकेज की वजह से हुआ है. घायल बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों के मुताबिक साक्षी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है. उनके हाथ और पैर में मामूली चोटें आईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html