रायपुर की युवती ने बनाई रामलला की तस्वीर....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर - अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश भर में उत्साह देखा जा रहा है, प्राण प्रतिष्ठा समारोह का हिस्सा बनने के लिए देश के विभिन्न मंदिरों में उसी समय स्थानीय लोग विभिन्न कार्यक्रम करने जा रहे हैं | इसके अंतर्गत रायपुर की प्रतिष्ठित रंगोली कलाकार कुमारी स्मिता साहू ने हूबहू रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाने वाली मूर्ति की रंगोली बना कर सबको हैरान कर दिया है। स्मृता ने अयोध्या में नव विराजित रामलला की अदभुत छवि को लगातार 10 घंटे के अथक प्रयास कर रंगोली में उकेरा है. इस रंगोली को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो जैसे रामलला, बंजारी मंदिर चौक, गोल बाजार में साक्षात हो गए हों, इस अवसर पर रंगोली कलाकार स्मिता साहू की खूब सराहना के साथ सम्मानित भी किया गया।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments