साइकिल के पहिये में दुपट्टा खीचने से गिरी युवती ने तोड़ा दम.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
यूपी के अंबेडकरनगर में मनचलों की करतूत से परेशान इंटरमीडिएट की छात्रा की मौत के बाद तीनों आरोपियों ने पुलिस गिरफ्त से भागने की कोशिश की. इस दौरान आरोपियों ने पुलिसकर्मियों की बंदूक छीनने की भी कोशिश की जिसके बाद जवानों ने उन्हें गोली मार दी. पुलिस एनकाउंटर में आरोपी शाहबाज और फैसल के पैर में गोली लगी है जबकि तीसरे आरोपी अरबाज का भागते वक्त गिरने से पैर टूट गया है. दरअसल शुक्रवार को स्कूल से लौटते वक्त कुछ युवकों ने छात्रा से छेड़खानी की थी और उसका दुपट्टा खींच लिया था. इससे छात्रा साइकिल से सड़क पर गिर गई और गाड़ी से टक्कर के बाद मौत उसकी मौत हो गई थी. इस घटना से छात्रा के माता पिता सदमे में हैं |







.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments