google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

दो पत्नियों के बीच छिड़ी जंग, एक दूसरे के नोंचे बाल, चला चाकू....

Oct 17, 2023
2 min read










































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

राजस्थान- के बारां में एक शख्स की दो पत्नियां अपने-अपने हक की खातिर एक दूसरे से ही भिड़ गईं | दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई | लात घूंसे चले, एक दूसरे के बाल नोंचे | यहां तक कि चाकूबाजी भी हुई | वहीं, दूर खड़ा पति उन्हें बेबस होकर देखता ही रहा | वो कुछ भी नहीं कर पाया | घटना कवाई थाना क्षेत्र के आमापुरा गांव की है |


दोनों पत्नियां संपत्ति पर अपना हक जमाने के लिए आपस में भिड़ गईं | दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक महिला ने दूसरी महिला पर नाक, पीठ व पेट पर चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया | उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है | वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची | घायल महिला की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है |


इस मामले पर थानाधिकारी रामस्वरूप मीणा ने बताया कि आमापुरा गांव निवासी उम्मेदसिंह मीणा की पहली पत्नी अनीता बाई गांव में रहती है | जबकि, वह खुद दूसरी पत्नी बिट्टू के साथ बारां में रहता है | दोनों पति-पत्नी कुछ समय पहले आमापुरा गांव में आए हुए थे |


पुलिस ने बताया कि संपत्ति पर बराबरी का हक जताने को लेकर शनिवार को बारां से उम्मेदसिंह की दूसरी पत्नी बिट्टू व उसकी पहली पत्नी अनीता बाई के बीच कहासुनी हो गई | इसी दौरान आवेश में आकर बिट्टू ने अनीता पर चाकू से हमला कर दिया | इसमें अनिता को नाक, पेट एवं पीठ पर चोटें आई हैं | पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है | घायल अनीता को प्राथमिक उपचार के बाद बारां रैफर कर दिया है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html