google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

स्पाइसजेट की फ्लाइट में एक यात्री महिला तबीयत खराब होने से हुई मौत...

Dec 26, 2023
1 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

दरभंगा - दरभंगा से मुंबई जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट में एक महिला की मौत के बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में विमान की शाम में वाराणसी एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग कराई गई। बताया जा रहा है कि महिला यात्री अपने पोते के साथ दरभंगा से मुंबई जा रही थी। विमान जब हवा में ही था, तब अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद फ्लाइट की वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर आपात मेडिकल लैंडिंग कराई गई।


विमान के वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरते ही मेडिकल टीम ने एंबुलेंस से महिला को पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक, दरभंगा एयरपोर्ट से स्पाइसजेट का विमान (एसजी 116) मुम्बई जा रहा था। विमान जब हवा में ही था तभी बिहार की रहने वालीं 85 वर्षीय महिला कलावती देवी की तबीयत खराब होने लगी।


चालक दल ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी एयरपोर्ट के एटीसी से संपर्क कर मेडिकल इमरजेंसी का हवाला दिया। एटीसी से अनुमति मिलने पर विमान को डायवर्ट कर शाम 6 बजे वाराणसी बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया। यात्री को इलाज के लिए मेडिकल टीम को सौंपने के बाद विमान देर शाम 7 बजकर 25 मिनट पर वाराणसी से मुंबई के लिए उड़ा। स्पाइसजेट के स्थानीय प्रबंधक राजेश सिंह ने बताया कि महिला यात्री अपने पोते के साथ दरभंगा से मुंबई जा रही थी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html