google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कोरर वन परिक्षेत्र में मुंह में ब्लास्ट होने से मादा लकड़बग्घा बुरी तरह घायल...

Jan 7, 2024
1 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

कांकेर - जिले के कोरर वन परिक्षेत्र में करीब 5 दिन पहले 3 जनवरी को एक मादा लकड़बग्घा गंभीर रूप से घायल हालत में मिली थी. लकड़बग्घे की उम्र ढाई साल बताई जा रही है. उसके मुंह में ब्लास्ट होने से वह बुरी तरह घायल हो गई है. ब्लास्ट से उसका निचला जबड़ा पूरी तरह अलग हो गया है. मुंह के अंदर काफी जख्म हो गए हैं. स्थिति गंभीर होने की वजह से प्राथमिक उपचार के बाद उसे तत्काल रायपुर जंगल सफारी रेफर किया गया था, जहां उसका इलाज जारी है |


गंभीर रूप से घायल मिले लकड़बग्घा का इलाज रायपुर के जंगल सफारी में चल रहा है. लकड़बग्घा के मुंह से बारूद और धातु के कुछ टुकड़े मिले हैं. इससे साफ है कि वह शिकारियों द्वारा सुअर को मारने के लिए लगाए गए प्रेशर बम की चपेट में आने से घायल हुआ है. मुंह में हुए ब्लास्ट से लकड़बग्घे का एक जबड़ा ही अलग हो गया. पूरा मुंह ब्लास्ट से जख्मी हो चुका है. लकड़बग्घे की स्थिति गंभीर बनी हुई है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html