google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

अस्पताल में घुसकर डॉक्टर की गोली मारकर हत्या...

Jan 4, 2024
2 min read



































ब्रेकिंग ADN न्यूज़  :-

जौनपुर - जौनपुर में जलालपुर थाना क्षेत्र के मड़ियाहूं रोड पर की आधी रात के बाद अस्पताल में घुसकर एक डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। डॉक्टर अपने अस्पताल के ही ऊपरी मंजिल पर रहते थे। गोली की आवाज बगल में स्थित पुलिस पिकेट तक पहुंची। गोली की आवाज सुनकर ही पुलिस वाले अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी हुई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। हत्या क्यों की गई यह पता नहीं चल सका। घटना से आसपास हड़कंप मचा है।


मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के गुतवन गांव निवासी 35 वर्षीय टीडी सिंह जलालपुर में निजी अस्पताल का संचालन करते थे। अस्पताल में तीसरे तल पर खुद रहते थे। बुधवार की रात करीब 2:30 बजे तीन बदमाश उनके घर में घुसे। सीधे उनके कमरे तक पहुंच गए। अंदर पहुंचते ही डॉक्टर पर हमला कर दिया। डॉक्टर को गोली माकर फरार हो गए। गोलियों की आवाज नीचे अस्पताल में भर्ती मरीजों और स्टाफ को भी लगी लेकिन वह नहीं समझ सके कि किस चीज की आवाज है।


अस्पताल से कुछ दूरी पर स्थित पुलिस पिकेट तक भी गोली की आवाज पहुंच गई। सिपाहियों को अंदाजा हो गया कि गोली चली है। वह आसपास पड़ताल करने लगे। अस्पताल में भी पहुंचे। वहां आवाज के बारे में पूछा तो जानकारी हुई कि ऊपर ही आई थी। इसके बाद पुलिस वाले ऊपर कमरे में पहुंचे तो डॉक्टर की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। घटना की जानकारी होते ही हड़कंप मच गया। आला अधिकारियों को भी मामले की जानकारी दी गई।


पुलिस ने बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो पता चला कि एक ही बाइक से पहुंचे तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। तीनों मुंहबांधे थे। फिलहाल वारदात को क्यों अंजाम दिया या इस बारे में कोई कुछ नहीं कह रहा है। परिजनों ने भी अभी किसी पर शक नहीं जताया है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html