यहां मिली 14000 साल पुरानी एक अलग दुनिया, रहस्यों से भरी है यह 'बस्ती.......

उत्तरी अमेरिका (North America) का इतिहास रहस्यों से भरा हुआ है, यहां वैज्ञानिकों ने 14,000 साल पुरानी एक दुनिया की खोज की है | सीबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, यह खोज ब्रिटिश कोलंबिया के सेंट्रल कोस्ट के ट्राइकेट द्वीप पर की गई, यह खोज अमेरिका के रहस्यों का पन्ना वापस खोलने में सक्षम है, यह बस्ती कनाडा में समुद्र तट पर खुदाई में मिली है |
साइट पर हकाई इंस्टीट्यूट, विक्टोरिया विश्वविद्यालय और स्थानीय फर्स्ट नेशंस के पुरातत्वविदों की टीमों ने खुदाई की है | यहां खुदाई में लकड़ी का कोयला, जानवरों को मारने वाले हथियार, मछली के कांटे, समुद्री जीवों का शिकार करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले भाले और यहां तक कि आग जलाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली एक हैंड ड्रिल के अवशेष भी मिले हैं |
पाए गए चारकोल के विश्लेषण के आधार पर, यह अनुमान लगाया गया है कि बस्ती की स्थापना लगभग 13,613 से 14,086 साल पहले हुई थी, इसे उत्तरी अमेरिका की सबसे पुरानी मानव बस्तियों में से एक माना जा रहा है | इसका मतलब यह भी है कि यह पहिए के आविष्कार से दोगुनी पुरानी है, गीज़ा के पिरामिडों से तीन गुना पुरानी है, और हिमयुग के सभी मेगाफौना के विलुप्त होने से हजारों साल पहले की है |
यह खोज यह समझाने में भी मदद करती है कि उत्तरी अमेरिकियों ने ब्रिटिश कोलंबिया के माध्यम से कितनी जल्दी प्रवास किया | एक स्टडी में पाया गया कि मनुष्य एशिया से आए और उन्होंने एक पुल को पार किया जो रूस को अलास्का से जोड़ता है | इसके बाद वे पूर्वी और मध्य कनाडा तक पहुंच गए, ट्राइकेट द्वीप पर खोज इस बात का समर्थन करती है कि भूमि पुल के पार आने के बाद लोग सबसे पहले नाव के माध्यम से तट से नीचे चले गए, पहले, पुरातत्वविदों ने सुझाव दिया था कि मनुष्यों ने इस बिंदु तक पैदल यात्रा की थी |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments