google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

दिखाई दिया कुछ अलग ही नजारा, जब महाकाल मंदिर के पास दिखे एनएसजी कमांडो....

Sep 26, 2023
2 min read





































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

मध्य प्रदेश के उज्जैन में सोमवार देर रात हलचल मच गई। आसमान में हेलीकॉप्टर मंडराने लगे और जमीन पर हर तरफ से सायरन का शोर सुनाई देने लगा। पूरे महाकाल लोक में ब्लैक आउट किया गया। दरअसल फुल ब्लैक ड्रेस में हथियार से लैस एनएसजी कमांडो टीम महाकाल लोक और मंदिर के आसपास मॉकड्रिल करने पहुंची थी। चंद मिनटों में ये सब होता देख श्रद्धालु सहम गए लेकिन पता चलने पर रिलैक्स हो गए। NSG कमांडो की मॉकड्रिल के दौरान श्रद्धालुओं के लिए गेट नंबर 4 से दर्शन व्यवस्था की गई थी।ओर महाकाल लोक को बंद किया गया था।


उज्जैन में सोमवार रात 9 बजे एनएसजी की टीम ने महाकालेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए मंदिर परिसर और महाकाल लोक में मॉकड्रिल की। रात एनएसजी टीम महाकाल लोक पहुच गई थी और वहीं, छिपकर बैठ गई ओर देर रात जैसे ही ब्लेक आउट किया गया टीम हरकत में आई और डमी संदिग्धों को खोजने की कार्रवाई शुरू की जो देर रात तक चलती रही। टीम के पास विशेष उपकरण थे जो अंधेरे में भी स्पष्ट रूप से देख पा रहे थे। इस दौरान मंदिर और उसके आसपास ऊपर भारतीय सेना का हेलीकॉप्टर उड़ रहा था।


उज्जैन में 11अक्टूबर 2022 को महाकाल लोक का लोकार्पण देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। देश-विदेश से लाखों की संख्या में भक्त महाकालेश्वर के दर्शन करने और महाकाल लोक को देखने रोजाना आते हैं। ऐसे में NSG कमांडो की टीम ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और भविष्य में आतंकी घटना जैसी परिस्थिति के समय त्वरित एक्शन लिया जा सके इस उद्देश्य से मॉकड्रिल की। मिली जानकारी अनुसार गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसार देश भर के प्रमुख इमारतें मंदिरों और धार्मिक स्थानों के साथ भीड़भाड़ वाली जगह पर नेशनल सिक्योरिटी गार्ड को भेज कर मॉकड्रिल करवा रही है। जिसमें किसी भी अपनी घटना होने पर समय रहते कमांडो जल्दी से जल्द स्थिति पर काबू पा सके। पिछले साल भी एनएसजी कमांडो टीम महाकाल आई थी।और कई जानकारियां ले कर गई थी। पिछले 3 दिनों से एनएसजी टीम उज्जैन में है और पुलिस लाइन पर अभ्यास कर रही थी।


एनएसजी मॉकड्रिल के दौरान श्रद्धालुओं के दर्शन को रोक नहीं गया था। आम दिनों में दर्शन हेतु मानसरोवर गेट और गेट नंबर 1 से श्रद्धालुओं को दर्शन करने भेजा जाता था और इस दौरान भस्म आरती के लिए भी श्रद्धालु प्रशासक कार्यालय के सामने अवंतिका द्वार और शंकर द्वार से प्रवेश किया जाता है लेकिन एनएसजी की मॉकड्रिल होने के कारण श्रद्धालुओं को गेट नंबर 4 से प्रवेश दिया गया इसकी सूचना मंदिर समिति की ओर से बस मार्ट बुकिंग करने वाले श्रद्धालुओं को दी गई थी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html