रांची में एक ढाबा संचालक की गोली मारकर हत्या...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रांची- यह घटना रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र के ललगुटुवा इलाके में हुई। यहां शुक्रवार की शाम करीब सवा छह बजे बाइक सवार तीन अपराधियों ने एक ढाबा संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। ढाबा संचालक का नाम शमसुल होदा बताया गया है। शमसुल होदा ढाबा पर बैठे थे, इसी दौरान अपराधियों ने उन पर कई राउंड फायरिंग की। उन्होंने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन अपराधियों ने उन्हें खदेड़ कर गोली मार दी। मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ा दिया।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments