मोदी सरकार के एक फैसले ने नेपाल में बढ़ दी हलचल.....

हाल के दिनों में केंद्र की मोदी सरकार ने बढ़ती महंगाई पर चोट करने के लिए बड़ा कदम उठाकर प्याज के निर्यात पर 40 प्रतिशत का शुल्क लगा दिया था। फैसले का असर पड़ोसी देश नेपाल पर साफ देखा जा सकता है। यहां प्याज के दामों में बेतहाशा वृद्धि देखने को मिली है। नेपाल में प्याज की कीमतें अब 100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई हैं।
खबर के अनुसार, भारत ने पिछले सप्ताह प्याज की विदेशी बिक्री पर 31 दिसंबर तक 40 प्रतिशत निर्यात शुल्क लगा दिया था। यह कदम आगामी त्यौहारों के मद्देजनर कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका के बीच उठाया गया। भारत के कदम का असर सबसे अधिक नेपाल पर पड़ा। नेपाल के सबसे बड़े थोक बाजार ‘कालीमाटी फल व सब्जी बाजार’ में कई व्यापारियों ने प्याज की अचानक कमी की सूचना दी है।
खबर में देश के सबसे बड़े थोक बाजार के सूचना अधिकारी बिनय श्रेष्ठ ने कहा, नेपाल के बाजारों में प्याज की भारी कमी हो गई है। रविवार के बाद से प्याज की कोई खेप वितरित नहीं की गई और बचा हुआ भंडार सोमवार तक खाली हो जाएगा। श्रेष्ठ ने कहा कि दो हफ्ते पहले प्याज की कीमत 54 रुपये प्रति किलोग्राम थी,लेकिन अब काठमांडू घाटी में प्याज की खुदरा कीमत 100 रुपये प्रति किलोग्राम को पार कर गई है। नेपाल करीब-करीब पूरी तरह प्याज की अपनी आवश्यकताओं के लिए भारत पर निर्भर है। निर्यात कर से घरेलू बाजार में इसकी भारी कमी हो गई है। श्रेष्ठ ने कहा, कीमतें और बढ़ सकती हैं। हालांकि हम यह नहीं बता सकते कि कितनी और बढ़ सकती हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments