क्षेत्र का मान बढ़ा रही नक्सल प्रभावित गाँव की एक बेटी, अपनी मेहनत से बनी आर्मी ऑफिसर.......

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
सच ही कहा है किसी ने कि "ठान लो तो मुश्किल क्या, और मान लो तो मंजिल क्या?"
सच ही कहते है लोग की बेटी भी बेटों से कम नहीं है, एक ऐसे ही खबर से हम आपको रूबरू कराना चाहेंगे.
छत्तीसगढ़ प्रदेश के महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र के बलौदा थाना के नक्सल प्रभावित क्षेत्र से उभर कर एक बेटी अपने परिवार क्षेत्र और प्रदेश का नाम गर्व से ऊँचा कर निकली है,
प्रदेश के बलौदा थाना अंतर्गत ग्राम सिरबोड़ा से कुमारी चांदनी नैरोजी का चयन इंडियन आर्मी के सीआरपीएफ (CRPF) यूनिट में हुआ है, इनके पिता थबीर प्रसाद नैरोजी है, सिरबोड़ा जैसे निचले तबके के नक्सल प्रभावित एरिया से अपनी मेहनत और काबिलियत के दम एक बेटी का केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल में चयन होना अपने आप में गर्व की बात है।
दरअसल कुमारी चांदनी नैरोजी की ज्वाइनिंग 26/ 09 /2023 को होने वाली है, जिसके लिए उन्हें चरित्र सत्यापन कराना था, जो कि दिनांक 30/08/23 को चरित्र सत्यापन हेतु पुलिस थाना बलौदा में उपस्थित होकर चरित्र सत्यापन किया गया और चरित्र प्रमाण पत्र दिया गया, इस दौरान बलौदा थाना प्रभारी प्रवीण चौहान के साथ समस्त स्टाफ उपस्थित थे।
बलौदा थाना प्रभारी प्रवीण चौहान के द्वारा जब यह पूछा गया कि उनको किसके मार्गदर्शन से देश सेवा करने की प्रेरणा मिली, तो कुमारी चांदनी नैरोजी ने बताया कि उनके जीवन और उनकी सफलता के लिए वो अपनी माता-पिता, अपने दादा अभिमन्यु नैरोजी, तथा उनके एक दादा जो तहसीलदार के पद पर कार्यरत हैं इन सभी सभी के साथ उनके सहयोगियों सहपाठियों को अपना मार्गदर्शन बताया। उनके मार्गदर्शन में पढ़ाई की और उभर कर इस मुकाम को हासिल किया, तथा किरण बेदी का टीवी शो देखकर अपना हौसला बुलंद कर कुमारी चांदनी ने यह मुकाम को हासिल किया।
उन्होंने आगे बताया कि जब वो स्कूल में थी तो अक्सर शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा उनसे पूछा जाता था की वो बड़ी होकर क्या बनना चाहेंगे जिसपर हर बार उनका जवाब आर्मी ऑफीसर बनने का था, उन्होंने बचपन से ठान लिया था कि मैं पढ़ लिखकर इंडियन आर्मी ज्वाइन करूंगी और देश सेवा करूंगी, जो कि उन्होंने आज पूरा कर दिखाया है।
चांदनी की इन बातों को सुनकर समस्त थाना स्टाफ ख़ुशी से गदगद हो उठे साथ ही चांदनी को क्षेत्र की सभी बेटियों को ऐसे ही मार्गदर्शन देने की बात कही ताकि क्षेत्र का और भी विकास हो, इस दौरान बलौदा थाना प्रभारी प्रवीण चौहान के साथ समस्त स्टाफ उपस्थित रहा एवं उनके द्वारा कुमारी चांदनी नैरोजी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए देश सेवा हेतु प्रेरणा और आशीर्वाद दिया गया।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments