देखने भीड़ हो गई जमा, जब स्कूटी पर निकले राहुल गांधी...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
राजस्थान दौरे पर आए राहुल गांधी आज जयपुर स्थित महारानी कॉलेज पहुंचे, जहां उन्होंने छात्रों से कुछ समय बातचीत की और फिर एक छात्रा के साथ स्कूटी पर बैठकर सफर करते नजर आए।दरअसल, राहुल गांधी आज प्रदेश के सबसे बड़े महिला महाविद्यालय महारानी काॅलेज पहुंचे। यहां उन्होंने मेधावी छात्राओं को स्कूटी वितरित की।
फिर काॅलेज की ही एक छात्रा की स्कूटी पर बैठकर सभा स्थल मानसरोवर के लिए रवाना हुए। इस दौरार राहुल गांधी ने हेलमेट भी पहना। साथ ही महारारनी काॅलेज के पुस्तकालय का विजिट किया। काॅलेज की प्रिंसिपल नीलिमा सिंह ने राहुल गांधी का स्वागत किया। इस दौरान राहुल गांधी के सुरक्षा कर्मी टोंक रोड दौड़ते दिखे। राहुल गांधी को स्कूटी पर बैठाने वालीं छात्रा भी काफी उत्साहित नजर आई।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments