google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पेशी के लिए जा रहे एक अपराधी की गोली मारकर हत्या...

Dec 15, 2023
1 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

पटना- बिहार के पटना में पेशी के लिए जा रहे एक अपराधी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वारदात दानापुर में हुई है। मृतक की पहचान अभिषेक कुमार उर्फ छोटे सरकार के रूप में हुई है। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। दानापुर व्यवहार न्यायालय परिसर में पेशी के लिए ले जाते समय अभिषेक पर हमला किया गया। पुलिसकर्मी की मौजूदगी में हमला होने से मौके पर हड़कंप मच गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।


मिली जानकारी के मुताबिक, यह वारदात शुक्रवार दोपहर को हुई। जेल में बंद अपराधी अभिषेक कुमार उर्फ छोटे सरकार को दानापुर कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था। तभी बदमाशों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। मृतक बिहटा का रहने वाला था। उस पर कई मामले दर्ज थे। हत्या की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है।


पुलिस ने गोली मारने वाले दो शख्स को गिरफ्तार किया है, उनसे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि मरने वाला शख्स हिस्ट्रीशीटर था। वह बेऊर जेल में बंद था। उस पर हत्या, रंगदारी समेत अन्य कई गंभीर मामले दर्ज थे।


मृतक अभिषेक उर्फ छोटे सरकार एक सुपारी किलर था। मढौरा के पूर्व विधायक सुरेंद्र शर्मा ने उसे अपनी ही बेटी की हत्या के लिए 20 लाख रुपये की सुपारी दी थी। पिछले साल अभिषेक ने पैसे लेकर पूर्व एमएलए की बेटी पर हमला किया था, जिसमें वह बच गई थी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। इस केस में वह अपने भाई राहुल के साथ बेऊर जेल में सजा काट रहा था।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html