जिला अस्पताल में भगवान गणेश जैसी शक्ल वाले बच्चे ने जन्म लिया....पढ़ें पूरी खबर

राजस्थान के दौसा जिला अस्पताल में 31 जुलाई की रात भगवान गणेश जैसी शक्ल वाले बच्चे ने जन्म लिया | अस्पताल के स्टाफ ने जब बच्चे को देखा तो वे हैरान रह गए, लोगों को पता चला तो उन्होंने देखने की इच्छा जताई, लेकिन करीब 20 मिनट बाद बच्चे ने दम तोड़ दिया, जानकारी के अनुसार, अलवर में रहने वाली महिला को प्रसव पीड़ा के बाद दौसा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, महिला ने रात 9:30 बजे बच्चे को जन्म दिया, बच्चे के भगवान गणेश की तरह सूंड थी, बगल में दो आंखें थीं, गले में कान थे, यह देखकर अस्पताल में डॉक्टर और नर्स भी हैरान रह गए, जैसे ही यह खबर अस्पताल में फैली तो लोगों ने बच्चे को देखने की इच्छा जताई, लेकिन बच्चे ने 15-20 मिनट में दम तोड़ दिया |
जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी शिवराम मीणा ने बताया कि जेनेटिक गड़बड़ी के अलावा क्रोमोसोम में गड़बड़ी के कारण कभी-कभी गर्भ से इस तरह के बच्चों का जन्म होता है | उन्होंने कहा कि गर्भ धारण करने के बाद प्रत्येक महिला को समय पर जांच करानी चाहिए, ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं एंटीनेटल चेकअप नहीं कराती हैं |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments