google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

दीपवाली में पूर्व मुख्यमंत्री पर बिजली चोरी का मामला हुआ दर्ज...

Nov 15, 2023
1 min read








































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

कर्नाटक- पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी पर दीपवाली के दिन बिजली चोरी करने के आरोप लगे हैं। उनके खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया गा है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया में एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन पर अपने घर में दिवाली की रोशनी के लिए अवैध तरीके से बिजली लाइन जोड़ने का आरोप लगाया।


कांग्रेस पार्टी के आरोपों का जवाब देते हुए कुमारस्वामी ने यह स्वीकार किया कि एक निजी डेकोरेटर ने उनके घर में प्रकाश की व्यवस्था के लिए पास के बिजली पोल से लाइन जोड़कर टेस्ट किया। उन्होंने कहा, “मुझे इसका एहसास तब हुआ जब मैं घर लौटा। मैंने तुरंत इसे हटा दिया। यह सुनिश्चित किया कि बिजली घर के कनेक्शन से ली जाए।”बैंगलोर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी लिमिटेड की सतर्कता विंग द्वारा एक शिकायत के बाद भारतीय विद्युत अधिनियम की धारा 135 (बिजली की चोरी) के तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।


कर्नाटक कांग्रेस ने एक वीडियो शैयर किया। वीडिये में एक तार दिखाई दे रही है, जो कुमारस्वामी के जेपी नगर स्थित आवास की छत से फैली हुई है। बिजली का कनेक्शन सड़क के पार एक बिजली पोल से जोड़ा गया था। कर्नाटक कांग्रेस ने कहा, “यह एक त्रासदी है कि एक पूर्व मुख्यमंत्री ने बिजली चोरी का सहारा लिया है। क्या आपने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके नहीं कहा था कि कर्नाटक अंधेरे में है, लेकिन अब आपने चोरी की बिजली से अपना घर रोशन कर लिया है। जब आपका घर इतना चमक रहा है तो आप क्यों कहते हैं कि कर्नाटक अंधेरे में है?”

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html