एक कार 500 मीटर गहरी खाई में गिरी, दुर्घटना में कार सवार दो लोगों की मौत...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
कुल्लू- जिला कुल्लू में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. हादसे में उपमंडल बंजार के बाहु मोड़ में बीती रात के समय एक कार 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. इस सड़क दुर्घटना में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दुर्घटना की सूचना मिलते ही बंजार पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस ने दोनों शव को अपने कब्जे में ले लिया है. दोनों शवों का बंजार अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जा रहा है. जिसके बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा. बंजार पुलिस की टीम ने सड़क दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
बंजार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस सड़क दुर्घटना में शिक्षा विभाग में तैनात एक शिक्षक की भी मौत हुई है. जानकारी के अनुसार यह सड़क हादसा बीती रात के समय बंजार के जीभी गाड़ा गुशेनी सड़क मार्ग में स्थित बाहु मोड़ के पास हुआ. सुबह के समय जब लोग यहां से गुजर रहे थे तो उन्हें इस सड़क दुर्घटना के बारे में पता चला. जिसके बाद लोगों ने तुरंत हादसे की सूचना बंजार पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही बंजार पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी. सड़क हादसे में मारे गए लोगों की पहचान भाषा अध्यापक टेकचंद निवासी मोहिनी और गेवे राम के रूप में हुई है. हालांकि अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चला है, जिसकी जांच में बंजार पुलिस जुटी हुई है। पुलिस टीम के द्वारा सड़क दुर्घटना की जांच की जा रही है वहीं आगामी कारवाई भी इस मामले में की जा रही है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments