जबलपुर से शहडोल जा रही छात्रों से भरी बस, खाई में जा गिरी,चट्टान में जा फंसी,तीन घायल...........

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में सोमवार रात एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, छात्राओं से भरी एक बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस घटना में तीन छात्राएं घायल हो गई। बताया गया कि बस में कुल 26 छात्राएं सवार थी।
जानकारी के मुताबिक, जबलपुर से छात्राओं को लेकर यह बस शहडोल जा रही थी। इस दौरान उमरिया के कोतवाली थाना अंतर्गत घोघरी घाट में अनियंत्रित होकर चट्टान में जा फंसी और नीचे गहरी खाई में पलटने से बच गई। इस घटना में तीन छात्राएं घायल हुई है।
हादसे की खबर मिलते ही उमरिया पुलिस मौके पर पहुंची। घायल तीन छात्राओं सहित सभी को उमरिया ले जाया गया है। छात्राएं शहडोल और अनूपपुर की बताई जा रही है। गनीमत रही कि बस खाई में पलटने से बच गई, नहीं तो कई छात्राओं की जान जा सकती थी।
बस अनियंत्रित कैसी हुई इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस का अनुमान है कि संभवत चालक को झपकी आ गई होगी जिसके कारण बस अनियंत्रित होकर पलटने लगी। बताया गया कि रात में तेज बारिश भी हो रही थी। फिलहाल पुलिस इस घटना की जांच में जुटी हुई है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments